कैशबैक प्लस, सामान्य कैशबैक से अलग है। ये केवल प्रेस्टीज क्लब स्टेटस वाले ट्रेडर्स के लिए उपलब्ध है। यह सुविधा आपकी प्रेस्टीज क्लब सदस्यता अवधि के दौरान असफल ट्रेड्स पर अतिरिक्त 5% प्रदान करती है। ये आपकी पिछली प्रेस्टीज क्लब सदस्यता के 30 दिन पूरे होने के बाद क्रेडिट किया जाता है।
कैशबैक प्लस की गणना निचे दिए गये सूत्र का उपयोग करके की जाती है:
कैशबैक प्लस = (प्रति सदस्यता अवधि जमा - प्रति सदस्यता अवधि निकासी - कैशबैक प्लस अर्जित होने के समय शेष) x 5%
उदाहरण के लिए, आपकी प्रेस्टीज क्लब सदस्यता के दौरान कुल जमा राशि $10000 थी, और कुल निकासी $8000 थी। गणना के समय, खाते में शेष राशि $50 थी। गणना इस प्रकार होगी: 10000-8000-50 = $1950, 1950x5% = $97.5 (यह राशि कैशबैक प्लस के रूप में खाते में जमा की जाएगी)।